आशा बहू कार्यकर्ता कल्याण सेवा समिति की ब्लाक अध्यक्ष सुशीला की अध्यक्षता में मंगलवार को आशा बहूओं ने बकाया मानदेय को लेकर सीएचसी पर धरना दिया। ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जब तक बकाया मानदेय नहीं मिल जाता तब तक कार्यो का बहिष्कार जारी रहेगा। कहा कि आने वाले पल्स पोलियो अभियान में भी कोई भाग नहीं लेगा। कहा कि बार-बार सिर्फ अधिकारी आश्वासन ही दे रहे हैं। इस दौरान शीला देवी, सुनीता देवी, सुनील सिंह, किरण पाल, आशा सिंह, रीता देवी आदि उपस्थित रहीं।