फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौ शातिर अपराधियों की एसपी ने खोली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर अपराधियों की नकेल कसने को लेकर एसपी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत नौ शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अतरौलिया, कंधरापुर, मुबारकपुर में दो-दो तो बिलरियागंज, तहबरपुर व तरवां में एक-एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट खुली। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें गिरधारी यादव व अरूण यादव निवासी छितौनी थाना अतरौलिया की सामुहिक दुष्कर्म में, नितिश सिंह निवासी देवखरी थाना कंधरापुर की वाहन चोरी में, रामचेत निषाद निवासी भोर्रामकबूलपुर थाना कंधरापुर की गौ परिवहन में, अंगद यादव निवासी गजहड़ा थाना मुबारकपुर की धोखाधड़ी में, मो. मुस्तफा निवासी पुरा दुल्हान थाना मुबारकपुर की एनडीपीएस एक्ट में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जबकि संदीप यादव निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज की आबकारी एक्ट में, सतीश यादव निवासी बाजेपुर थाना तहबरपुर की हत्या व रणधीर यादव निवासी टेहुआखा थाना तरवां की अपमिश्रित शराब मामले में हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें