फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बकरीद के दूसरे दिन भी लोहरा में तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद के दूसरे दिन शुक्रवार को भी लोहरा गांव में पुलिस की पैनी नज़र रही। गांव का माहौल पहले की तरह ही सामान्य रहा। जुमा की नमाज पुलिस की निगरानी में अदा की गई। लोहरा गांव में बीते तीन दशक से कुर्बानी नही होती हैं। उस समय दो समुदाय के लोगों में विवाद हुआ था। तभी से कुर्बानी पर लगी रोक नही हटी। पर्व की पूर्व संध्या पर गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा यह क्रम शनिवार तक रहेगा। चौकी प्रभारी अखिलेश चौबे ने बताया कि पुलिस सतर्क रहकर अपना काम कर रही है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस लगातार अपनी पैनी नज़र गांव पर बनाये हुए हैं। गांव में माहौल सामान्य है। लोग अपने काम से आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें