फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम से मिलने पहुंचे सपा विधायक कोतवाल से भिड़े, धरना शुरू

Wed, 27 Jan 2021 02:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सपा विधायक कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था और अन्य मामलों को लेकर बुधवार को लगभग एक बजे जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाल से उलझ गया। विशेष रास्ते का प्रयोग करने से रोकने पर सपाइयों का पारा चढ़ गया और वो वहीं पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कोतवाल को हटाने पर अड़ गए। मौके पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ सिटी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो टस से मस होने को तैयार नहीं थी।

सपा का प्रतिनिधिमंडल दोपहर एक बजे विधयाक आलमबदी आजमी, विधायक डॉ. संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक दुर्गा यादव, एमएलसी राजेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा था। इस दौरान वो अधिकारियों के लिए बने रास्ते से जिलाधिकारी कक्ष की ओर जाने लगे तो शहर कोतवाल केके गुप्ता ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सीढ़ियों के सहारे आम रास्ते से जाने को कहा। सपाई इसी रास्ते से जाने की कोशिश करने लगे तो इसे बात कोतवाल से उनकी हॉट टाक हो गई। इसके बाद सपाई बुजर्ग विधायक आलमबदी के अपमान का आरोप लगा वहीं रास्ते पर धरने पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

धरने की खबर पाकर कलक्ट्रेट में मौजूद एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ सिटी राजेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए सपाइयों को मनाने की कोशिश की, लेकिन सपाई कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। धरना जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें