फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी नहीं हो सकता जातिवादी

Sat, 10 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सभी जाति, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। जातिवादी व्यक्ति कभी समाजवादी नहीं हो सकता। उक्त बातें प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने शुक्रवार को किसान बालिका इंटर कालेज रानीपुर, बूढ़नपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का विकास समाजवादी सरकार में जितना हुआ उतना अन्य किसी भी जिले का नहीं हुआ। जिससे अन्य जिलों को ईष्या भी होती है। उन्होंने बूथ प्रभारियों का आह्वान किया कि वे लोगों तक सरकार की उपलब्धियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुन: सरकार बनवाने का भरोसा भी लिया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद विश्वंभर निषाद ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी भी पार्टी से नहीं है। हमें केवल झूठे और मक्कार लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

केंद्र सरकार गरीबों, मजलूमों को नहीं बल्कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। प्रदेश सचिव और पर्यवेक्षक सत्येंद्र उपाध्याय ने कहा कि सेक्टर और बूथ प्रभारी अपने को किसी मंत्री विधायक से कम न समझें। क्योंकि बगैर उनके सहयोग से सरकार नहीं बनती। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कभी जाति पांति की राजनीति नहीं की। हम तो यहां प्रशिक्षण देने आए थे लेकिन यहां के कार्यकर्ताओं से बहुत कुछ सीखने को मिला। माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि यहां विधानसभा के 362 बूथों के प्रभारी और सदस्य एकत्रित हैं। यहां कभी कोई मतभेद नहीं रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ को दिल मानते हैं। जिसका उदाहरण है कि एक बार फिर सपा के चुनाव अभियान की शुरूआत आजमगढ़ से ही आगामी छह अक्टूबर को करने जा रहे हैं। उसकी सफलता के लिए सभी को अभी से लगना होगा। वन मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल काफी बड़ा है। उन्होंने अपने सभी घोषणा पत्र के वादों को चार वर्ष में ही पूरा कर दिखाया। बसपा ने जो चीनी मिल 500 करोड़ में बेंच दी थी, उसकी जगह नई चीनी मिल लगवा कर सिद्ध कर दिया कि सरकार किसानों की हितैषी है।

आयोजक विधायक डा. संग्राम यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जितना विकास हो सका, उतना करवाया गया। 200 बेड का हास्पिटल, राजकीय महिला महाविद्यालय, बूढनपुर में मंडी का निर्माण, राजकीय पालिटेक्निक का निर्माण कराया। जो कुछ त्रुटि हुई होगी उसके लिए माफी मांगते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन को मंत्री वसीम अहमद, रामआसरे विश्वकर्मा, रामदुलार राजभर, राकेश यादव एमएलसी, विधायक श्याम बहादुर यादव, बेचई सरोज, अभय नरायन पटेल, माध्यमिक शिक्षा आयोग के सदस्य डा. नरेंद्र नाथ यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, बजरंगी राजभर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें