सरायमीर। स्थानीय थाना परिसर में नवनिर्मित भवनों का कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को एसपी त्रिवेणी सिंह ने लोकार्पण किया। थाना परिसर में जनसहयोग से थाना प्रभारी कक्ष, उप निरीक्षक कक्ष, जनसुनवाई, महिला कक्ष व मेस का निर्माण कराया गया है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के प्रयास व जनसहयोग से उक्त कार्य कराए गए है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी नव निर्माणों का अवलोकन भी किया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि थाना परिसर में हुए नवनिर्माण में हजारी साहू, अशोक प्रधान, सर्वेश जयसवाल, राम अवध यादव ,श्री यादव, सुजीत प्रधान, प्रहलाद यादव, डॉक्टर मुनीब कुमार, अबू हासिम , मतलूब ,मो ताजू, जयप्रकाश यादव, मोहम्मद खालिद, दिलशाद हुसैन, जूलकदर , शमशेर, लाल बिहारी यादव का सहयोग सराहनीय रहा । इस अवसर पर एसआई विपिन कुमार यादव, राम प्रसाद यादव, श्याम सुंदर सिंह, राणा प्रताप, महबूब आलम, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।