फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापित हुआ साइबर थाना, निरीक्षक समेत 13 की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। साइबर क्राइम की तेजी से बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए शासन ने प्रदेश के 18 जनपदों में साइबर थाने स्थापित किए हैं। इसके तहत जिले में भी साइबर थाने की स्थापना की गई है। रानी की सराय थाना परिसर ही साइबर थाने का मुख्यालय हो गया। भवन उपलब्ध कराने के साथ ही निरीक्षक समेत 13 कर्मचारियों की यहां तैनात भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाने के पहले प्रभारी राजेश यादव बनाए गए हैं। इसके अलावा इस थाने को विभाग ने कंप्यूटर सेट आदि उपलब्ध करा दिया है। जिसे इंस्टाल करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि फिलहाल तीन दरोगा, एक कंप्यूटर ऑपरेटर व आठ कांस्टेबल की तैनाती हुई है। सीसी टीएनएस के साफ्टवेयर आदि इंस्टाल कराए जा रहे है। एक-दो दिनों में थाने पर मुकदमा दर्ज करने आदि की कवायद भी शुरू करा दी जाएगी। साइबर क्राइम से जुड़े मामले अब इसी थाने में दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें