भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने सपा की तैयारियों और अखिलेश यादव की कार्यशैली पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव के तिलचट्टों के सहारे सरकार बनाने’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी खुद सहयोगी दलों के सहारे खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि सपा के पास न तो प्रत्याशी हैं और न ही वोट। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के कामकाज से मुस्लिम और यादव समाज के लोग नाराज हैं। राजभर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव साइकिल लेकर गांव-गांव घूमते थे, जबकि अखिलेश यादव एसी में बैठकर कमरे में ही सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के पीडीए के नारे पर भी ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘पी’ से पहला चुनाव 2017 में हारे, ‘डी’ से दूसरा 2022 में हारे और ‘ए’ से अब 2027 में चुनाव हारेंगे।