फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसपी ने टोलीवार कराई ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने टोलीवार ड्रिल भी कराई और पुलिस लाइन के सभी व्यवस्थाओं का हाल जाना। जहां कही भी कमियां मिली, उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। सुबह पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने परेड की सलामी ली इसके बाद शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दौड़ लगवाया। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने को लेकर टोलीवार ड्रिल कराई। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में हो रहे नवीनीकरण के कार्यो का निरीक्षण किया। भोजनालय के नवीनीकरण के कार्यो की गुणवत्ता देखा और भोजन साफ-सफाई के साथ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासीय परिसर, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सालय, डॉग स्क्वायड आदि का भी हाल जाना। इस दौरान आईपीएस अमरिंदर सिंह, सीओ लाइन गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें