मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में सपा के पूर्व विधायक आदिल शेख ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकाला। दुबरा, शेखपुरा, तुंगी रसूलपुर, हसनपुर बेलहरी जैसे गांव में जाकर के घर-घर किसानों से मिले। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों की खामियों को उजागर किया। इसके विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बारे में बताया।
आदिल शेख ने कहा कि किसी भी तरह से यह कानून किसान के हित में नहीं है। आने वाला समय में यह कानून पूरी तरह से किसानों के विरुद्ध काम करेगा। एमएसपी पर सरकार अनिवार्य रूप से कानून न बनाकर आने वाले समय में किसान के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आने वाले समय में पूंजीपति कांट्रैक्ट खेती के माध्यम से किसानों का शोषण करेंगे और उसके लिए हम किसी न्यायालय की शरण में भी नहीं जा सकेंगे। रामचेत यादव, विभूति सरोज, रामजतन राजभर, रामू राजभर, राम सिंगार यादव, अभिमन्यु यादव, उमेश सिंह, रमेश यादव, सुरेश कुमार, रजनीकांत यादव उपस्थित थे।