फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बर्रा गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में पुलिस की डर से गांव के कुछ लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। वहीं उनके दरवाजों पर बंधे जानवर चारा-पानी के अभाव में बेहाल हो गए हैं। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि गांव में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पशुओं को चारा डलवाया व पानी पिलवाया। 5 जून को बर्रा गांव में एक बारात के दौरान पूर्व रंजिश में राजभर समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने 17 लोगों को जेल भेजा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आदिल शेख ने गांव में भयमुक्त वातावरण बनाने की मांग की। वहीं सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि जानवर भूख-प्यास से तड़प रहे हैं, प्रशासन को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने निर्दोषों को न फंसाने और असली अपराधियों पर कार्रवाई की बात दोहराई। प्रतिनिधिमंडल में रामआसरे चौहान, विभूति सरोज, दीपक राय, सिकंदर यादव, प्रमोद राजभर, अशोक यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें