फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मकान ध्वस्तीकरण का मामला, सपा प्रतिनिधिमंडल ने की निंदा

विज्ञापन
36 पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। हरिहरपुर में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी का मकान ध्वस्त किए जाने के मामले में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर घटना की निंदा की। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि योगी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों, दलितों, पिछड़ों व मुसलमानों पर लगातार अन्याय व अत्याचार हो रहा है। आरोप लगाया कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर शासन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सवर्णों और दलित-पिछड़ों के लिए अलग-अलग कानून लागू किए जा रहे हैं। यदि पीड़ित गौड़ समाज से न होते तो उनका मकान नहीं गिराया जाता। सपा ने कड़ी निंदा करते हुए जिलाधिकारी से मिलकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव, प्रदेश सचिव छात्रसभा गौरव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें