फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरलेस पर निर्देश देते रहे कप्तान, आराम फरमाती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लाकडाउन 3 में सोमवार को शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से कुछ दुकानों को खोलने की छूट दी गई। लेकिन इसके बाद तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आए। हालांकि एसपी त्रिवेणी सिंह अपने वायरलेस सेट पर पुलिस कर्मियों को लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने का निर्देश देते नजर आए। लेकिन चौराहों और तिराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों पर इस निर्देश का कोई असर होता नहीं दिखा। दिन के लगभग 11 बजे रहे थे। तभी विकास भवन स्थित यूनियन बैंक शाखा पर तैनात दो पुलिस कर्मी जिनके द्वारा बैंक में आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा था उनमें से एक के वायरलेस सेट पर पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह की आवाज गूंज रही थी। वह पुलिस कर्मियों को लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दे रहे थे। चौक, बड़ा देव, सब्जीमंडी, एटलस टैंक आदि जगहों पर तैनात पुलिस कर्मियों पर इस निर्देश का कोई भी असर होता नहीं दिखा। वह अपनी कुर्सी पर बैठे आराम फरमाते नजर आए। कई पुलिस कर्मी कुर्सी पर बैठे मोबाइल चलाते भी नजर आए। जिसका परिणाम रहा कि पुलिस के सामने ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए हाथों में एक दूसरे से सटे हुए आते जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें