फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा के गड्ढों को पाटने में लगेगा समय

Sun, 20 Aug 2017 11:14 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन
 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा ने पिछले 15 वर्षों से गड्ढा कर रखा है। उसे पाटने में समय लगेगा। वे रविवार को मलिन बस्ती में साफ-सफाई करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।  जिला समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में हुए 150 करोड़ से अधिक के घोटाले और मदरसों के फर्जी शिक्षकों के सवाल पर कहा कि अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त है। उनके लिए जेल से बेहतर कोई स्थान नहीं है। रोडवेज की समस्या पर कहा कि यात्रियों को जल्द ही इन दिक्कतों से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। रात में बिजली कटौती पर मौर्य ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों ने भी इस मामले से अवगत कराया है। वह जिम्मेदार अधिकारियों से बात करेंगे। पूरा प्रयास होगा कि रात में बिजली न कटे। कानून व्यवस्था पर कहा कि बीते कुछ माह से आजमगढ़ जिले की पुलिस बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें