फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को कांग्रेस और प्रदेश को सपा ने लूटा

Thu, 02 Mar 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
विज्ञापन
नंदाव बाजार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि देश को कांग्रेस और प्रदेश को समाजवादी पार्टी के लोगों ने लूट लिया। वह गुरुवार को दीदारगंज विधानसभा के नंदाव बाजार में दीदारगंज के भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहीं थीं।उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी अमेरिका से कहकर उन्हें वीजा नहीं देने दिया गया। आज नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। वहीं अमेरिका और बहुत से देश पलकें बिछाकर स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं।
विज्ञापन


आज देश गौरव से सिर ऊंचा कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कहते हैं कि भाजपा प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री सामने नहीं ला सकी। हम इनको बता देना चाहते हैं कि चुनाव एक रण है और रण को नीति के साथ लड़ा जाता है क्योंकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देश के सबसे बड़े सोशल इंजीनियरिंग के जानकार हैं। कहा कि यूपी का गरीब, किसान और मजदूर, गाय, महिला, गंगा को अपमानित करने वाले के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार है। सभा को भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव चिंतामणि राजभर, श्रीप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, लालगंज सांसद नीलम सोनकर आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेम प्रकाश राय और संचालन बाबूराम बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें