लंदन के पार्लियामेंट हाउस में अतरौलिया के लाल का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के पचरी गांव निवासी प्रशांत सिंह के लंदन के पार्लियामेंट हाउस ऑफ लार्ड्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ वास्तुकार और गतिशील उद्यमी पुरस्कार भारत भाग्य विधाता महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान से पूरे क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है।
प्रशांत सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया पचरी गांव के निवासी हैं जिनका भारत के कई शहरों में कार्य चल रहा है। प्रशांत सिंह अतरौलिया विधानसभा के भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी भी रहे हैं। प्रशांत ने बताया कि मित्र परिवार व ग्राहकों समेत पूरे क्षेत्र के लोगों के सहयोग की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। प्रशांत सिंह के इस कामयाबी को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि की काफी सराहना की है।