फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgrah: बेटे ने बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से वार कर ली जान, वजह चौंकाने वाली

Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के नसीरपुर खालसा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मामूली बात पर इस वारदात को बुजुर्ग के बेटे ने ही अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के नसीरपुर खालसा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मामूली बात पर इस वारदात को बुजुर्ग के बेटे ने ही अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव निवासी मुरली (70) से उनके बेटे धर्मेंद्र (25) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते पिता-पुत्र में मारपीट होने लगी। इसी बीच धर्मेंद्र ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वो जमीन पर गिर पड़े।

परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र नशे की हालत में था। जिसने अपने ही पिता को मार दिया। गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें