फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खेत में हिस्सा न देने पर पुत्र ने पिता पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव में एक पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना खेत में हिस्सा मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एकरामपुर गांव निवासी राम कैलाश यादव (50) ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात नौ बजे घर में खाना खा रहे थे। तभी उनका पुत्र आकाश नशे में धुत होकर आया और खेत में हिस्सा मांगने लगा। पिता ने इनकार किया तो पुत्र ने चाकू से हमला कर दिया। पिता के पेट के बायीं ओर चाकू लगने से वह गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस मामले में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं पड़ी है। थानाध्यक्ष शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें