फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण, लापरवाही क्षम्य नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को बूढ़नपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम ने दिए।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 89 मामले सामने आए, जिसमें मात्र 15 का निस्तारण मौके पर हो सका बाकी 74 मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 36, विकास के 10, पुलिस के 15 एवं अन्य के 28 मामले शामिल है। डीएम ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। उन्हाेंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए संबंधित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। वहीं लालगंज तहसील में 24 शिकायत पत्रों में से दो का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, तहसीलदार बूढ़नपुर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें