फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 48 घंटे में एसएमएस और व्हाट्सएप पर मिलेगा कीट रोग का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि निदेशालय की ओर से किसानों को फसलों में कीट, रोग और खरपतवार की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. गगन दीप सिंह ने बताया कि सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के तहत किसान अब अपनी समस्याएं मोबाइल पर एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिये भेजकर 48 घंटे के भीतर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि वर्तमान में बोई गई फसलों और आगामी सीजन में बोई जाने वाली फसलों में कीट, रोग या खरपतवार की समस्या का समाधान पाने के लिए किसान अपने पंजीकरण नंबर या नाम, गांव, विकास खंड और जनपद का विवरण लिखकर मोबाइल नंबर 9452247111 और 9452257111 पर एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी समस्या भेज सकते हैं। विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर समाधान 48 घंटे में किसानों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा।
अतिरिक्त जानकारी के लिए किसान विकास खंड स्तर पर तैनात कृषि विभाग के कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जनपद स्तर पर कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्राविधिक सहायक मनीष कुमार दुबे से मोबाइल नंबर 9415394321 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें