फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल और सम्मान पाने में भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग, प्रभारी निरीक्षक को डीआईजी ने किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
नियमों की धज्जियां उड़ाकर रानी की सराय में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने कराया अपना सम्मान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़ । लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों ने अपने स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। पुलिसकर्मियों के साथ स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी भी नजर आए। इनके ऊपर कस्बे के लोगों ने घरों से निकलकर पुष्पवर्षा कर पुलिस प्रशासन जिन्दाबाद के नारे लगाए। मामले में एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके पूर्व में इंस्पेक्टर पर हत्यारोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ कोर्ट ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

बता दें की कोराना से जहां देश जंग लड़ रहा है, खुद पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी आदि कर्मयोद्धा बनकर सामने आ रहे हैं। रानी की सराय कस्बे में स्थानीय लोगों द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। सम्मान पाने के चक्कर में रानी की सराय के प्रभारी निरीक्षक केशव द्विवेदी सीएम के फरमानों और कोरोना के खतरे को भूल गए। सम्मान और पुष्पवर्षा के लिए अपने मातहतों के साथ सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। इंस्पेक्टर केशव द्विवेदी ने इसे अनदेखा कर अपना सम्मान कराते रहे। इसी दौरान जुलूस में शामिल एक युवक ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया की एसपी को कार्रवाई का आदेश दिया गया था। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। कार्यक्रम में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ जांच के बाद केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

नियमों की धज्जियां उड़ाकर रानी की सराय में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने कराया अपना सम्मान।- फोटो : AZAMGARH

नियमों की धज्जियां उड़ाकर रानी की सराय में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने कराया अपना सम्मान।- फोटो : AZAMGARH

रानी की सराय में सम्मानित किये गये पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें