फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल आडिट टीम ने तीन गांवों के विकास कार्यों में पकड़ी गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गांवों में कराए गए कामों की सोशल आडिट द्वारा की गई जांच में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया। यह मामला हरैया विकास खंड के सहनूपुरए चकलालचंद और हरैया गांव में पाया गया। इस पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने तीनों गांवों के ग्राम प्रधानों, सचिवों और टेक्नीकल असिस्टेंट से वसूली का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सोशल आडिट टीम ने पाया कि हरैया विकास खंड के सहनूपुर गांव में मुन्नीलाल के घर से मुख्य नाली पर ह्यूम पाइप फिटिंग कार्य 182214 रुपये की लागत से कराया गया है। मुन्नीलाल के घर से मुख्य नाली तक चैंबर निर्माण पर 115240 रुपये खर्च किए गए। शैलेश के घर से पोखरी तक चैंबर सहित ह्यूम पाइप द्वारा नाली निर्माण पर 216450 रुपये खर्च किए गए। गांव के जूनियर विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई कार्य में 198900 रुपये और रामसरीख के घर के बगल में सार्वजनिक स्तर पर मिट्टी भराई पर 101400 रुपये खर्च किए गए। जबकि यह कार्य अनुमन्य नहीं हैं। हरैया विकास खंड के ही चकलालचंद स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में कराए गए मिट्टी भराई कार्य में 58078 रुपये का गलत भुगतान पाया गया। वहीं हरैया विकास खंड के ही हरैया ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थल और प्राथमिक विद्यालय बाइपार हरैया परिसर में मिट्टी भराई के लिए 41184 रुपये का गलत भुगतान होना पाया गया। सीडीओ ने बताया कि इसके लिए डीएम की ओर से तीनों गांवों के ग्राम प्रधानों, सचिवों और टेक्नीकल असिस्टेंटों से वसूली का निर्देश दिया गया है। अब इन लोगों के खिलाफ आरसी जारी कर इन पैसों की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें