फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति खराब, चार एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रिया साफ्ट पर ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा आनलाइन फीड करने में खराब प्रगति पर चार एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही आठ सेक्रेटरी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को आरोप-पत्र जारी किया गया। स्थिति में सुधार और अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रिया साफ्ट पर वार्षिक लेखाबंदी कराने में लगातार निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। निर्देश के बाद भी शत प्रतिशत लेखाबंदी नहीं होने पर शासन की ओर से नाराजगी जताई जा रही है। सीडीओ के निर्देश पर खराब प्रगति वाले चार एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही आठ ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ आरोप-पत्र जारी कर दिया गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि सभी को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें