फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस से निकलने लगा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलकर सठियांव क्रासिंग के पास पहुंची तो एक बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 9.10 पर निकलकर सठियांव क्रासिंग के आगे पहुंची। तभी ट्रेन की बोगी नंबर एस 4, एस5 के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री काफी भयभीत हो गए। इसकी सूचना ट्रेन के चालक को देकर ट्रेन रोकी गई। ट्रेन कर्मियों ने जांच में पाया कि ट्रेन के पहिये के ब्रेक शू के रगड़ खाने से धुआं निकल रहा है। खामी को दुरुस्त कर आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें