फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की रफ्तार धीमी, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमबांध, आजमगढ़ में चल रहे प्रशासनिक भवन और अकेडमी ब्लॉक के निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही निर्धारित समय में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भूमिगत तल और पहले तल को 15 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर हैंडओवर करें। निर्माण कार्य में लापरवाही और शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जो भी जिम्मेदार होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर जल राजेंद्र चौधरी, पीडब्ल्यूडी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अपने साप्ताहिक क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पल्हनी ब्लाॅक के अंतर्गत मनिकाडीह गांव में मनरेगा द्वारा चकरोड पर कराए जा रहे मिट्टी भराई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मेठ से कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या एवं कितने दिनों से कार्य कराया जा रहा है, इसके दिवसों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि चकरोड नीचे होने के कारण (लो लैंड) मिट्टी भराई की जा रही है। डीएम ने कहा कि बारिश से पूर्व चकरोड पर मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण करें। इसके बाद वह चंडेश्वर में दो मीटर चौड़ा व 250 मीटर लंबा चकरोड पर चल रहे मिट्टी पटने के कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें