फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूजे के हुए साठ जोड़े

Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गोवर्धन जन कल्याण समिति के संयोजकत्व में रविवार को कृष्णा पटेल महाविद्यालय परिसर में 13वें दहेज रहित विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की मौजूदगी में 60 जोड़ों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए और आजीवन साथ रहने का वचन लिया।
विज्ञापन

परिणय सूत्र बने जोड़ों को समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को एक सेट बर्तन, 15 किलो मिठाई, पांच साडिय़ां, दो कुर्सी, एक मेज, पायल और बिछिया प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 20 हजार रुपए लड़की के खाते में और 10 हजार रुपये का सामान और 5000 रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किया गया। महाविद्यालय परिसर में सभी के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई थी। टेंट में सभी जोड़ों को एक साथ बिठाने के लिए कुर्सीयां लगाई गई थी।
पूर्व से रजिस्टर्ड जोड़ों को अपने अपने निर्धारित स्थान पर वॉलंटियरों द्वारा बिठाया जा रहा था। समारोह में शामिल हुए 60 जोड़ों में दो जोड़ा मुस्लिम, एक जोड़ा विधवा और दो जोड़ा विकलांग भी शामिल हुए। सामूहिक विवाह में वैदिक रीति द्वारा कपिल देव आर्य ने जहां शादी संपन्न करवाई। वहीं मुस्लिम जोड़ों की शादी मौलवी मुमताज अहमद कारी साहब ने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुरूप विवाह संपन्न करवाया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने सभी जोड़ों का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजक राम सकल सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद दूर दराज से आए हुए गणमान्य लोगों का माल्यार्पणकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना ताहिर मदनी और संचालन रोशन लाल ने किया। इस विवाह समरोह में मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर आदि जगहों से शादी करने के लिए जोड़े पहुंचे। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजीव रतन सिंह, एसडीएम सगड़ी रवि रंजन, हिना देसाई, सपना उपाध्याय, अंकिता पटेल, राजबली मौर्य, उमेश राय, नागेंद्र सिंह पटेल, विद्यासागर पटेल, सलाहुद्दीन, कमलेश पटेल, बबलू राय, दयाराम पटेल, ज्वाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें