फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में छह लोग गिरफ्तार

Sun, 10 May 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाने की पुलिस बीते 24 घंटे के भीतर क्षेत्र के चार प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर छह को पकड़ा है। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि अरुणांचल प्रदेश में तैयार की गई शराब को यहां लाकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर सिंह को रविवार की दोपहर मुखबिर के जरिए सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ सदरपुर बरौली गांव निवासी विनोद सिंह के घर छापेमारी की। घर से 264 शीशी अवैध शराब मिली। विनोद की निशानदेही पर पुलिस क्षेत्र के रींवा सुल्तानपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के घर से 1751 शीशी कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद शराब अरुणांचल प्रदेश की है। जिसे यहां लाकर यहां बेच रहे थे। अहरौला थाने के माहुल चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने शनिवार की रात क्षेत्र के अतरडीहां गांव निवासी सुनील और मोती पैर गुमकोठी गांव निवासी हरिश्चंद के घर छापेमारी कर 20-20 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर दो को गिरफ्तार कर लिया।
इस क्रम में थानाध्यक्ष महराजगंज सुरेश यादव शनिवार की रात क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में छापेमारी कर 39 लीटर अवैध शराब के साथ गांव के अमरजीत चौहान, 38 लीटर शराब के साथ दिनेश राम और 23 लीटर शराब के साथ पप्पू निषाद को पकड़ा। पप्पू और दिनेश अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के माझा कम्हरिया गांव  निवासी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह तीनों देवारा जदीद गांव में अवैध शराब लेकर सप्लाई देने के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें