फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह और अवैध शराब कारोबारी चिन्हित, लगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई और दीदारगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत को नकारने वाली जनपद पुलिस अब ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को भी पवई थाना पुलिस ने छह अवैध शराब कारोबारियों को चिह्नित किया और उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब कारोबार का पूरा सिंडिकेट समाप्त होने तक महकमे की कार्रवाई जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को आधा दर्जन अवैध शराब कारोबारियों को चिह्नित किया गया और उनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों में इंद्रजीत यादव पुत्र सहदेव यादव निवासी खानपुर चन्दू थाना पवई, संचीत यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी बुढापुर कुतुबअली थाना दीदारगंज, संतोष कुमार पुत्र इंद्रलाल निवासी बसही थाना पवई, पंकज यादव पुत्र ज्ञानेंद्र बहादुर निवासी समैसा थाना शाहगंज जिला जौनपुर, विमल यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी खानपुर चंदू थाना पवई, अभिषेक कुमार पुत्र छनगू लाल निवासी समैसा थाना शाहगंज जिला जौनपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें