फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फायरिंग की घटना में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में चली गोली मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदनी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही एक पक्ष ने फायरिंग भी किया था। जिसमें पिता गोली लगने व पुत्र ईंट पत्थर लगने से घायल हो गए थे। चांदनी गांव निवासी 55 वर्षीय रामनवल सिंह का पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। रामनवल व उनके पुत्र गौरव उक्त भूमि पर मिट्टी गिरवा रहे थे। इसी बात को लेकर पड़ोस की महिलाओं ने विरोध किया। बात बढ़ी तो पड़ोसियों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पड़ोसी ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली रामनवल को जांघ में लगी वहीं ईंट लगने से उनका पुत्र गौरव भी घायल हो गया। रामनवल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं गौरव को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुत्र गौरव की तहरीर पर पुलिस ने ओम प्रकाश पुत्र सीताराम, शिवम सिंह पुत्र ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह पुत्र श्याम नरायन व शशांक पुत्र जोगिंदर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर सुनील चंद तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें