फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उपस्थिति दर्ज कर गायब मिले छह कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जहां कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वहीं छह कर्मचारी ऐसे भी मिले जो उपस्थिति पंजिका में दस्तखत कर गायब थे। सीडीओ ने सभी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया है। सबसे पहले सीडीओ ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। यूडीसी विवेक श्रीवास्तव, डीआरए पूजा गौड़ और चपरासी सुमित गौड़ 23 व 24 मई को अनुपस्थित पाए गए। वहीं संविदा कर्मियों में सुमन लता और प्रियंका पाठक भी अनुपस्थित मिली। निरीक्षण के दौरान सुमन लता उपस्थित हुई और उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक है। सीडीओ ने कर्मचारियों को बुलाकर उपस्थिति पंजिका से मिलान किया। जिसमें पाया कि हस्ताक्षर करने के बाद अर्चना तिवारी, हरेंद्र यादव, तेजभान सिंह, सुनीता गुप्ता, प्रदीप कुमार और सुशील चंद मौके पर उपस्थित नहीं मिले। बताया गया कि सुनीता गुप्ता बचचे को चोट लगने के कारण साढ़े 12 बजे घर चली गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण और सीएमओ की बैठक में भाग लेने गए थे। अधीक्षक को सीडीओ ने निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब रहने वालों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर वेतन या मानदेय आहरण में नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें