फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबड्डी में स्पोर्ट्स क्लब चांदपट्टी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद में मंगलवार की रात प्रतिभा खोज नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चांदपट्टी ने मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ लालगंज सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन तथा पूर्व प्रमुख इसरार अहमद ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। पहला मुकाबला भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद तथा अंजू खेल एकेडमी आजमगढ़ के बीच खेला गया। भगतसिंह खेल एकेडमी के खिलाड़ियों ने 32-15 के अंतर से अंजू एकेडमी को पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। देर रात दो बजे स्पोर्ट्स क्लब चांदपट्टी और स्पोर्ट्स क्लब तुरकौली के बीच फाइनल मैच खेला गया। जो समय समाप्त होने पर बराबरी पर रहा। इसके बाद मुकाबले का विजेता स्पोर्ट्स क्लब चांदपट्टी को घोषित किया गया। जबकि उपविजेता स्पोर्ट्स क्लब तुरकौली की टीम रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को सब इंस्पेक्टर निजामाबाद सूरज चौधरी ने अंग वस्त्र के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में सोनू यादव ,अमरजीत तथा मिथिलेश कुमार रहे। इस दौरान राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव, रामप्रवेश, हंसराज, चन्द्र शेखर तथा एकेडमी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें