फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना से छह की मौत, मिले 77 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/जहानागंज। जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को एक बार फिर 100 से नीचे आ गया है। शनिवार को हुई 6675 लोगों की जांच में कुल 77 संक्रमित पाए गए। इन सबके बीच मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती पांच कोरोना संक्रमितों और एक ने दूसरे सरकारी कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे आ रहा है। विगत पांच दिनों में इसमें काफी घटाव दर्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो विभाग द्वारा जांच में कमी नहीं की गई है बल्कि इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। जनपद में जहां प्रतिदिन तीन हजार से साढ़े तीन हजार जांचें की जा रही थी वहीं अब यह बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंच गई है। शनिवार को भी विभिन्न टीमों ने 6675 लोगों की जांच की जिसमें 77 कोरोना संक्रमित पाए गए। जनपद में अब तक कुल 17240 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक्टिव केस की संख्या 2039 है। जबकि 15032 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। शनिवार को जनपद के मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली निवासी 40 वर्षीय महिला को 14 मई दिन शुक्रवार की रात 11:10 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रात 1:15 बजे मौत हो गई। तरवां थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति को 9 मई की रात 11:05 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 7:30 बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के दक्षिण टोला निवासी 80 वर्षीय वृद्घा को 4 मई की शाम 3:15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 7:40 पर मौत हो गई। बलिया जिले के फेफना निवासी 30 वर्षीय युवक को 5 मई की रात 12:15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात 2:50 पर मौत हो गई। जबकि अंबेडकर नगर जिले के अल्लापुर निवासी 67 वर्षीय वृद्घ को 13 मई की दोपहर 1:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे मौत हो गई। इसके अलावा एक और सरकारी कोविड अस्पताल में अतरौलिया निवासी 75 वर्षीय वृद्घ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें