फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह आरक्षी किए गए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनधिकृत रूप में ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे पुलिस कर्मियों पर एसपी अनुराग आर्य ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दौरान भी उक्त पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। जिस पर एसपी ने छहों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बीते तीन मई को जनपद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं निकाय चुनाव के तहत 11 मई को जिले में मतदान व उसके बाद मतगणना भी होना है। वहीं जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात आधा दर्जन कांस्टेबल बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित चल रहे है। बार-बार की नोटिस के बाद भी इनके द्वारा कोई जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। इसमें पवई थाना के दो, मुबारकपुर, रौनापार, मेंहनगर व सरायमीर के एक- एक आरक्षी शामिल है। उन्होंने बताया कि निलंबित किए गए आरक्षियों में अभिषेक कुमार पांडेय, सुनील कुमार निर्मल थाना पवई, विशाल मल्ल थाना मुबारकपुर, कीर्ति कुमार सिंह थाना रौनापार, सूर्यकांत यादव थाना मेंहनगर व दिनेश कुमार सिंह थाना सरायमीर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें