बरदह थाने की पुलिस ने पांच पेटी शराब के साथ दो युवकों को रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर पकड़ा। बताया जा रहा है कि उक्त शराब निकाय चुनाव में बांटने के लिए रखी गई थी। पकड़े गए युवकों में आनंद राय निवासी महुजा नेवादा व मो. सालिम निवासी बेलवारा थाना बरदह शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने इस बात की पुष्टि की है कि उक्त शराब निकाय चुनाव में बांटने के लिए मंगाई गई थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। संवाद