फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांग कर बैठा, फिर असलहा सटा छीन ली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। लिफ्ट मांगकर एक व्यक्ति की बाइक पर सवार हुए दो बदमाशों ने सुनसान स्थान पर असलहा सटाकर उसकी बाइक छीन ली और भाग निकले। घटना अहरौला थाना क्षेत्र में रविवार क ी रात की है। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विस्टारा गांव निवासी 22 वर्षीय राघव निषाद पुत्र सुरेश रविवार को मदियापार से अपने गांव बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान पॉती गांव के पास केदारपुर नहर पर दो युवकों ने हाथ देकर उसे रोका और लिफ्ट मांगी। राघव ने दोनों को बाइक पर बैठ लिया। राघव जब वेंदुई-पॉती गांव के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा तो पीछे बैठे दोनों युवकों ने असलहा निकालकर उसे सटा दिया और उसकी बाइक छीनने लगे। राघव ने इसका विरोध किया तो तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बाइक छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को अहरौला थाने पहुंच कर बाइक लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पीड़ित को थाने पर रोक कर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें