फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की कलाई सजाने के लिए बहनों ने छाना बाजार

विज्ञापन
चौक क्षेत्र में राखी की खरिदारी करती युवतियां। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में दुकानों पर रंगबिरंगी राखियां बिकनी शुरू हो गई है। बाजार में बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए खरीदारी करने में जुट गई है। बाजार में एक से एक सुंदर रंगबिरंगी राखियां उपलब्ध है। शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण बहुतायत लोगों ने शुक्रवार को ही खरीदारी कर ली।
विज्ञापन

इस बार तीन अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के बीच रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। सरकार द्वारा इस बार सभी त्योहारों को गाइड लाइन के अनुसार मनाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। इसके बावजूद भी बाजार में रक्षा बंधन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा बांधे जानी वाली एक डोर में संसार की सारी खुशियां समाई होती है, वहीं भाईयों में भी त्यौहार को लेकर उत्साह होता है। इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए पर्व को लेकर कोई ज्यादा चहल पहल देखने को नहीं मिल रही है। फिर भी रक्षा बंधन की तैयारी को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानें रंगबिरंगी राखियों से अटे पड़े हैं। तिरंगा झंडे से लेकर विभिन्न डिजाइनों की राखियों से गुलजार हो गए हैं। बाजार में राखियां ही राखियां नजर आ रही है। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को राखियों से सजाया गया है। जिससे राखियां महिलाओं एवं युवतियों को आकर्षित कर रही है और इन्हें खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। बाजार में रेशम, कलावे, रुद्राक्ष, विभिन्न देवी देवताओं, मोतियों आदि की राखियां उपलब्ध हैं।
कार्टून वाली राखियां बनी बच्चों की पहली पसंद
आजमगढ़। रक्षा बंधन पर्व पर बच्चों को बाजार में टीवी प्रसारित होने वाले कार्टून राखियां भी बहुत पसंद आ रही है। जिसमें बच्चे डोरीमोन, मोटू पतलू, निन्जा-हथौड़ी आदि राखियों की खरीदारी कर रहे हैं। ये राखियां भी बाजार में 20 से लेकर 50 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

चाइनीज व रुई वाली राखियां हुई गायब
आजमगढ़। चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस संक्रमण से विरोध के चलते देश में चाइनीज समानों पर प्रतिबंध हैं। जिसके चलते रक्षाबंधन पर इस बार चाइनीज राखियां भी नहीं आई हैं। बाजार में केवल स्वदेशी राखियों की भरमार है।

चौक क्षेत्र में राखी की खरिदारी करती युवतियां।- फोटो : AZAMGARH

चौक क्षेत्र में राखी के मिठाई की खरिदारी करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें