फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसआईआर...51303 मृतक मतदाता चिह्नित, 82106 स्थायी रूप से स्थानांतरित; जानें आजमगढ़ के आंकड़े

Sun, 30 Nov 2025 06:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

SIR Voter List 2003 UP: आजमगढ़ में एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और बीएलए अपने-अपने स्तर पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। 2003 की लिस्ट के अनुसार लगातार फाॅर्म भी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ में एसआईआर का प्रपत्र भरवाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक 3714250 मतदाताओं में से 2339092 मतदाताओं के फार्म का पंजीकरण किया जा चुका है। इस प्रक्रिया में 51303 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम भी सूची से काटे गए हैं। साथ ही, 82106 मतदाता जो अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं। 19493 ऐसे मतदाता हैं जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


यह महत्वपूर्ण मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान जिले के सभी 3869 मतदान बूथों पर संचालित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 3869 बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को तैनात किया गया है। अभियान की निगरानी के लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुल 392 सुपरवाइजर इस सर्वे की देखरेख कर रहे हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए पांच दिन का समय शेष है, जिसे देखते हुए अधिकारी शत-प्रतिशत कार्य को पूरा करने में जुटे हैं। इसका परिणाम है कि जिले के 50 प्रतिशत बीएलओ ने अपना 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण लिया है।

विज्ञापन

15060 मतदाताओं के नाम दो जगह पर हैं दर्ज
इस कार्य को पूरा करने में जहां निजामाबाद विधानसभा 77 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन के साथ पहले स्थान पर तो आजमगढ़ विधानसभा 54 प्रतिशत के साथ सबसे फिसड्डी है। इस पुनरीक्षण अभियान में 15060 मतदाता ऐसे मिले हैं जो जिनके नाम दो जगहों पर दर्ज हैं। 1407 मतदाता अन्य कारणों वाले और 169370 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त की श्रेणी में हैं।

आज खुले रहेंगे परिषदीय विद्यालय
जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान अभी बहुत से गणना प्रपत्रों का डिजिटाइड किया जाना शेष है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बीएसए को रविवार को अवकाश के दिन भी परिषदीय विद्यालयों को खुले रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान विशेष कैंप लगाकर लोगों के गणना पपत्र भरवाए जाएंगे।

इब्राहिमपुर में 855 मतदाता मौके पर मिले सिर्फ 193
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ गांवों के हर बूथ पर मौजूद रहकर लोगों से गणना प्रपत्र भरा रहे है। इसी क्रम में गोपालपुर विधानसभा का इब्राहिमपुर गांव जो सरयू नदी में उत्तरी दिशा में बसा हुआ है। इस गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 855 है। लेकिन, यहां मौके पर बीएलओ को मात्र 193 लोग ही मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य लोग गोरखपुर जनपद शिफ्ट हो गए हैं और वहीं मतदाता बन गए हैं।

आजमगढ़ के आंकड़े
  • कुल मतदाता: 3714250
  • कुल बीएलओ: 3869
  • कुल सुपरवाइजर: 392
  • कुल डिजिटाइड प्रपत्र: 2339092
विज्ञापन

जनपद में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को भी बूथों पर कैंप लगाकर लोगों के गणना पत्र को भरवाया जाएगा। बीएसए को रविवार को भी परिषदीय विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया गया है। जिससे जो लोग अभी तक इसे भरने से वंचित रह गए हैं उनके प्रपत्र को भरवाया जा सके। लोगों से अपील है कि वह अपने बूथ पर जाकर बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर उसे भरकर जमा करें ताकि समय पर उसे डिजिटलाइजेशन किया जा सके। - रविंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें