15060 मतदाताओं के नाम दो जगह पर हैं दर्ज
इस कार्य को पूरा करने में जहां निजामाबाद विधानसभा 77 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन के साथ पहले स्थान पर तो आजमगढ़ विधानसभा 54 प्रतिशत के साथ सबसे फिसड्डी है। इस पुनरीक्षण अभियान में 15060 मतदाता ऐसे मिले हैं जो जिनके नाम दो जगहों पर दर्ज हैं। 1407 मतदाता अन्य कारणों वाले और 169370 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त की श्रेणी में हैं।
आज खुले रहेंगे परिषदीय विद्यालय
जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान अभी बहुत से गणना प्रपत्रों का डिजिटाइड किया जाना शेष है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बीएसए को रविवार को अवकाश के दिन भी परिषदीय विद्यालयों को खुले रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान विशेष कैंप लगाकर लोगों के गणना पपत्र भरवाए जाएंगे।
इब्राहिमपुर में 855 मतदाता मौके पर मिले सिर्फ 193
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ गांवों के हर बूथ पर मौजूद रहकर लोगों से गणना प्रपत्र भरा रहे है। इसी क्रम में गोपालपुर विधानसभा का इब्राहिमपुर गांव जो सरयू नदी में उत्तरी दिशा में बसा हुआ है। इस गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 855 है। लेकिन, यहां मौके पर बीएलओ को मात्र 193 लोग ही मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य लोग गोरखपुर जनपद शिफ्ट हो गए हैं और वहीं मतदाता बन गए हैं।
जनपद में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को भी बूथों पर कैंप लगाकर लोगों के गणना पत्र को भरवाया जाएगा। बीएसए को रविवार को भी परिषदीय विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया गया है। जिससे जो लोग अभी तक इसे भरने से वंचित रह गए हैं उनके प्रपत्र को भरवाया जा सके। लोगों से अपील है कि वह अपने बूथ पर जाकर बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर उसे भरकर जमा करें ताकि समय पर उसे डिजिटलाइजेशन किया जा सके। - रविंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी।