आजमगढ़। अखिल भारत सेवारत शिक्षक संघ की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई, जिसमें हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि अपनी मांगों का पत्र तैयार करें और गांव-गांव जाकर उस पर अध्यापकों से हस्ताक्षर कराएं। इस पत्र को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। संत विजय ने कहा कि हम लोग पिछले वर्षों से शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए सरकार को हमें नियुक्ति में 25 अंकों का भारांक देना चाहिए। दशरथ ने कहा कि हममें से कुछ शिक्षकों की उम्र अधिक हो जाने के कारण टीईटी की परीक्षा देने में अस्मर्थ है। जिसके लिए सरकार को हमें परितोषिक के रुप में 10 हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह देनी चाहिए, जिससे हमारे परिवार का पालन पोषण हो सके। बैठक का संचालन दुर्गावती ने किया। इस मौके पर धीरेंद्र मोहन, मुकेश, शंकर दयाल, मंखू, अमलेश, रामबचन, उपेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।