फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नसबंदी के बाद से बीमार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौवरार देवारा जदीद किता प्रथम जियावन का पूरा गांव निवासी गुड्डी (35) नसबंदी के बाद से बीमार चल रही थी। उपचार के दौरान शनिवार की शाम उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के नौवरार देवारा जदीद किता प्रथम जियावन का पूरा गांव निवासी गुड्डी छह माह पूर्व नसबंदी कराई थी। पति गंगासागर यादव ने बताया कि नसबंदी के बाद से ही गुड्डी बीमार चल रही थी। उसका क्षेत्र के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार की शाम को उसकी मृत्यु हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति ने थाने पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पति ने तहरीर सौंपकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। ताकि मृत्यु के असल कारण का पता लग सके। उधर परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें