फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्याम जी की निशानोत्सव झांकी निकाली

Thu, 26 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें अबीर से सराबोर महिला-पुरुषों ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन


मारवाड़ी धर्मशाला से श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के लोगों ने श्री श्याम जी की भव्य झांकी सजाई। इसके बाद झांकी गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई, जो मारवाड़ी धर्मशाला से पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक, शंकर जी तिराहा, बड़ादेव होते हुए बिन्नानी गार्डेन में आकर संपन्न हुई।

 झांकी में लोग  पुष्प और अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

अशोक बैरासिया ने बताया कि बुधवार को बस द्वारा यात्रा में शामिल लोग वाराणसी जाएंगे। इसके बाद वहां से ट्रेन से खाटू धाम के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें