फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धनुष यज्ञ में श्री राम ने तोड़ा धनुष, क्रोधित परशुराम पहुंचे जनकपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गहजी महिपालपुर में श्रीश्री 1008 दुर्वासा महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा आश्रम में तीन दिवसीय श्रीराम विवाह उत्सव के क्रम में शनिवार को धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। धनुष यज्ञ में श्रीराम द्वारा शिव धनुष को भंग करते ही पूरा आश्रम जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय श्रीराम विवाह उत्सव के क्रम में पहले दिन धनुष यज्ञ में जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार दूर-दूर से राजाओं के साथ गुरु विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण पहुंचते हैं। जनक की प्रतिज्ञा सभी राजाओं को सुनाई जाती है और प्रतिज्ञा सुन सभी राजा धनुष तोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई सफल नहीं होता है। प्रभु श्रीराम गुरु की आज्ञा से शिव के धनुष को तोड़ देते हैं। उधर इसकी जानकारी होने पर भगवान परशुराम जनकपुर पहुंचते हैं और शिव का धनुष टूटा देख क्रोधित हो जाते हैं और भगवान विष्णु के राम अवतार को पहचान कर उनसे क्षमा याचना करते हैं और तपस्या के लिए चले जाते हैं। इस दौरान आश्रम के महंथ हरिप्रसाद प्रसाद दास ने कहा राम सीता विवाह प्रकृति और परमात्मा का मिलन है। राम विवाह उत्सव दर्शन मात्र से ही पाप और कष्टों का नाश हो जाता है। इस मौके पर आचार्य सीताराम तिवारी, पंडित महेंद्र तिवारी, बाल संत शुभम दास, वकील दास, प्राचार्य अनुराग चौबे, रमाशंकर पांडे, सत्यप्रकाश चौबे, अखिलेश दास, बबलू दास, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें