फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंतिम दिन रात आठ बजे तक होता रहा ओटीए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मुश्त समाधान योजना के तहत दूसरे चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना से दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। दूसरे चरण में हर विधा के उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही थी। अंतिम दिन शुक्रवार की रात आठ बजे तक अधिकारी ओटीएस कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

फूलपुर डिवीजन में फूलपुर, सुदनीपुर, गद्दोपुर, बरईपुर विद्युत उपकेंद्र हैं। उपखंड अधिकारी विद्युत विनोद कुमार की उपस्थित में अवर अभियंता मनीष कुमार कम्प्यूटर आपरेटरों के साथ कैंप लगाकर बकाएदार उपभोक्ताओं की विद्युत बिलों में सुधार कर ओटीएस कराने में लगे हुए हैं। उपखंड कार्यालय पर तीन कैश काउंटर खोला गया है। जहां उपभोक्ता अपने बकाया बिल छूट के बाद जमा कर रहे हैं। जिसमें लगभग दो हजार उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन
कराया और लगभग 50 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। उपखंड अधिकारी विद्युत बिनोद कुमार ने बताया कि शासन से आए निर्देश के क्रम में प्रतिदिन गांव से लेकर उपखंड कार्यालय पर कैम्प लगाया जा रहा है। छुट्टी के दिन भी उपभोक्ताओं के लिए काउंटर खुले हैं। इस बार सभी विधाओं में सरकार द्वारा छूट दी जा रही थी। यहां तक कि जो उपभोक्ता चोरी में भी पकड़े गए थे उन्हें भी छूट दी जा रही थी। काफी प्रचार प्रसार भी किया गया। लोगों से मिला गया। लेकिन उम्मीद से काफी कम उपभोक्ताओं ने ओटीएस में रुचि लिया है। लगभग 22 सौ उपभोक्ताओं ने ओटीएस का फायदा उठाया है। लगभग 50 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। अब ओटीएस की तिथि बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इस मौके पर अजय प्रजापति, सूर्यभान, शैलेश, अभियन्ता मनीष कुमार सहित अन्य कम्प्यूटर आपरेटर, लाइन मैन, मीटर रीडर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें