पहले चरण के लिए शनिवार की छहों ब्लाकों के बूथों पर सुबह से ही वोटों की बारिश होती रही। शुरू के दो घंटे के बाद अचानक मतदान का प्रतिशत और तेजी से बढ़ने लगा। गांव के विकास का तानाबाना बुनने वाले मतदाताओं ने वोट को लेकर काफी उत्साह दिखाया। शाम साढ़े चार बजे तक 65.43 मत पोल हुए। वहीं, कुछ बूथों पर पांच बजे तक वोटिंग होती रही।
छह ब्लाकों रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्म्दपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव में वोट डाले गए। सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 11.46 प्रतिशत रहा। इस दौरान सबसे कम मुहम्मदपुर ब्लाक में 9.37 प्रतिशत और सबसे अधिक सठियांव में 14.72 प्रतिशत वोटिंग हुई। 11 बजते-बजते मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान का प्रतिशत 28.74 तक पहुंच गया। 11 बजे तक सबसे कम मतदान मुहम्मदपुर में 24.5 प्रतिशत और सबसे अधिक पल्हनी में 34 प्रतिशत रहा। एक बजे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 45.48 पर पहुंच गया। इसमें सबसे कम मतदान तहबरपुर में 39 प्रतिशत और सबसे अधिक मतदान जहानागंज में 54 प्रतिशत हुआ।
तीन बजे मतदान का प्रतिशत 55.25 तक पहुंच गया। इसमें सबसे कम मतदान रानी की सराय में 52 प्रतिशत और सबसे अधिक मतदान जहानागंज में 59.75 प्रतिशत रहा। आखिरी डेढ़ घंटे में मतदान का प्रतिशत 65.43 प्रतिशत रहा। मतदान की समाप्ति पर सबसे कम मतदान मुहम्मदपुर में 63 प्रतिशत और सबसे अधिक मतदान सठियांव में 68 प्रतिशत वोट पोल हुए।
मतदान की समाप्ति पर सभी ब्लाकों को मिलाकर मतदान का प्रतिशत 65.43 प्रतिशत रहा।