फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एपीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सीडीओ की अध्यक्षता में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन की समीक्षा हुई। जिसमें तीन ब्लाकों की प्रगति काफी खराब मिली। सीडीओ ने तीनों ब्लाकों के एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत जाब कार्ड धारकों को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी हैं। लेकिन बहुत सी ग्राम पंचायतों में मनरेगा को लेकर लापरवाही बरती है। इसकी समीक्षा सीडीओ द्वारा लगातार की जा रही है। जिसके क्रम में उनके द्वारा गुरुवार को विकास भवन सभागार में पांच ब्लाकों अजमतगढ़, कोयलसा, फूलपुर, पवई और लालगंज विकास खंड की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लालगंज, फूलपुर और पवई विकास खंड में मानव दिवस सृजन की प्रगति खराब मिली। इसके लिए सीडीओ ने तीनों ब्लाकों के एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं कोयलसा और पवई ब्लाक के कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा अब तक मनरेगा के तहत 25 प्रतिशत से अधिक धन नहीं खर्च होना पाया गया। इस पर सीडीओ ने उन ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं कुछ तकनीकी सहयकों द्वारा भी कार्यों में लापरवाही बरता जाना पाया गया। इस सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सभी को आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीपीओर श्रीकांत दर्वे, एडीओ पंचायत, ब्लाक मिशन मैनेजर, एडीओ समाज कल्याण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें