फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव की वीसी गुरुवार को हुई थी। इस दौरान पीएम सम्मान निधि के तहत किसानों को केसीसी योजना की प्रगति खराब होने पर डीडी कृषि (उप कृषि निदेशक) व जिला कृषि अधिकारी लापरवाही सामने आई। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्रगति खराब होने पर जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने एक सप्ताह में उचित जवाब मांगा है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 37 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। उक्त सभी किसानों का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाए जाने के लिए शासन ने कृषि विभाग को सख्त आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश दिए हैं कि अभियान चलाकर पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का केसीसी बनाया जाए। इतना ही नहीं बाकायदा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्रोफार्मा तैयार किए थे कि प्राविधिक सहायक को गांवों में भेजकर केसीसी बनाया जाए लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा रहा कि अभी तक मात्र दो लाख 33 हजार किसानों का ही केसीसी बन सका है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि विभाग को एक प्रोफार्मा दिया गया था कि वह पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले की सूची बनाए। जिन्हें केसीसी चाहिए उन्हें जारी करें, जो लाभ ले रहे उनका भी नाम दर्ज करें या फिर जो नहीं लेना चाहते हैं उनके सामने लिखा जाए कि यह केसीसी लेने में इच्छुक नहीं हैं। जिससे उन्हें केसीसी जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें