फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमगढ़। पवई विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं, अधिक भुगतान और कार्य अपूर्ण पाए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों की शिकायतों पर प्रशासन ने जांच कराई है। जांच रिपोर्ट में तकनीकी सहायक और सचिव तक की जवाबदेही तय की गई है। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से 15 दिनों के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पहला मामला विकास खंड पवई के ऊफरी गांव का है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच की गई। शिकायतकर्ता रवि कुमार के आरोपों की जांच जिला उद्यान अधिकारी और अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने की। जांच में पता चला कि आंगनबाड़ी भवन का मूल निर्माण वर्ष 2016–17 में एजेंसी द्वारा हुआ था। वर्ष 2024–25 में 2.89 लाख रुपये के कायाकल्प कार्य के लिए स्वीकृत राशि में से 2,82,758 रुपये खर्च दिखाए गए। मौके पर टाइल्स टूटी मिलीं, खिड़कियों में पल्ले नहीं लगे थे, शौचालय उपयोग योग्य नहीं था और बिजली कनेक्शन नहीं था। 15,240 रुपये का कार्य अपूर्ण पाया गया। जांच अधिकारियों ने इसके लिए प्रधान को जिम्मेदार ठहराया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
दूसरा मामला मकसुदिया गांव का है। ग्राम पंचायत मकसुदिया में राधिका चौहान, अभिषेक कुमार, तेजबहादुर चौहान एवं सीताराम की शिकायतों पर जांच कराई गई। अम्बारी–शाहगंज मार्ग के किनारे नदी तट पर बने श्मशान घाट में दाह संस्कार स्थल, कार्यालय, स्टोर कक्ष, शांति कक्ष, शौचालय, स्नानागार, बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण किया गया। परंतु शौचालय व स्नानागार के दरवाजे-पल्ले, बिजली फिटिंग, प्लंबरिंग व परिसर विकास का कार्य अधूरा मिला। 24.33 लाख के बजट में से 24,13,208.77 का भुगतान किया जा चुका है। जबकि 29,634 रुपये के कार्य अधूरे हैं। जांच में पाया गया कि भुगतान कार्य के अनुरूप नहीं है। प्रधान को दोषी माना गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान से 15 दिनों में साक्ष्य स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें