फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
मृतक सर्वेश गुप्ता फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी दुकानदार सर्वेश गुप्ता (35) की शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसा ठेकमा क्षेत्र के बिजौली स्थित उनकी दुकान में हुआ।
विज्ञापन

सर्वेश गुप्ता शुक्रवार को बिजौली स्थित अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी।
परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सर्वेश की मौत हो चुकी थी। मृतक के चाचा रामसुख गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलने पर ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें