दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव चौक पर स्थित मिठाई की एक दुकान पर दबंगों ने मिठाई का पैसा मांगने पर दुकानदार के पुत्रों व कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित दुकानदार से दीदारगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना के तिवारी का पुरा निवासी शिवशंकर बिंद पुत्र बेक्कर बिंद दीदारगंज थाना अंतर्गत आमगांव चौक पर मिठाई की दुकान खोल रखा है। शिवशंकर की दुकान पर कुछ दबंग किस्म के लोग आए और उन्होंने मिठाई लेकर खाया। इसके बाद दबंग बिना पैसा दिए जाने लगे। दुकान पर मौजूद दुकानदार के पुत्र अभिषेक व विकास ने उनसे पैसा मांग लिया तो मनबढ़ भड़क उठे और दोनों भाईयों के साथ ही दुकान पर मौजूद कर्मी प्रवेश यादव को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।