फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोली मारने का आरोपी सहयोगी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुर चट्टी पर 16 अगस्त की शाम एक युवक को गोली मारने वाले आरोपी व उसके सहयोगी को पुलिस ने बुधवार को अक्षयबर पुलिया गौरा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी माेलू यादव ने मेंहनगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि 16 अगस्त की शाम को वह अपने साथी मयंक यादव उर्फ मंटू के साथ शेखूपुर चट्टी पर गया था। जहां पर शेखूपुर गांव निवासी दीपक यादव, जग्गी यादव व विनय यादव उर्फ गोलू यादव और गहुनी गांव निवासी अभय राय शेखूपुर चट्टी पर आए और पुरानी रंजिश को लेकर उसे और उसके साथी मयंक को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। जब वह मना किया तो दीपक यादव ने उसके ऊपर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे उसके हाथ और कमर में गोली लग गई। पुलिस ने शेखूपुर गांव निवासी दीपक यादव व उसके साथी धर्मेंद्र उर्फ छोटई यादव निवासी तियरी थाना गंभीरपुर को अक्षयबर पुलिया गौरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें